Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री आज मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में होंगे शामिल


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 फरवरी को रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के ग्राम अल्दा (तिल्दाराज) में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें महाधिवेशन में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.15 बजे अल्दा (तिल्दाराज) तहसील तिल्दा पहुंचेंगे और वहां महाधिवेशन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय